Breaking News

जयपुर में भी खुलेगा IIT का नया कैंपस, CM भजनलाल शर्मा ने दी बड़ी सौगात

जोधपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में IIT के 11वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेते हुए जयपुर में IIT कैंपस खोलने की घोषणा की। उन्होंने युवाओं को देश की शक्ति बताते हुए कहा कि 21वीं सदी भारत की है, और अब देश को आगे ले जाने का समय आ गया है।

CM ने युवाओं को किया प्रेरित

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हर युवा में भारत को विश्व शक्ति बनाने की ताकत है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए कहा कि उठो, जागो और आगे बढ़ो, अब समय आ गया है कि हम उस सपने को सच करें।

दीक्षांत समारोह में बंटी 1224 डिग्रियां

IIT जोधपुर में हुए इस समारोह में एक ही दिन में 1224 उपाधियां दी गईं। संस्थान के निदेशक प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। ISRO के पूर्व अध्यक्ष ए.एस. किरण कुमार ने समारोह की अध्यक्षता की, जबकि प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. रुद्र प्रताप भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

जयपुर में खुलेगा नया IIT कैंपस

IIT के निदेशक ने मंच से जयपुर में IIT का नया कैंपस खोलने की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सहमति दे दी। साथ ही जैसलमेर में रिसर्च सेंटर खोलने की जमीन की भी मांग रखी गई।
CM ने कहा कि सरकार राजस्थान को निवेश का प्रमुख केंद्र बना रही है। अब तक 4.25 लाख करोड़ रुपये के एमओयू धरातल पर उतारे गए हैं।

गांव में शिविर का निरीक्षण किया

IIT समारोह के बाद मुख्यमंत्री दईजर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत लगे शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने पौधारोपण किया और स्टॉल्स का दौरा करते हुए आम लोगों से बातचीत की।

संविधान रक्षा कार्यक्रम में भी हुए शामिल

इसके बाद मुख्यमंत्री ने मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित संविधान हत्या दिवस (आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ) कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया।

इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, मंत्रीगण और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे

About admin

Check Also

पटना हाई कोर्ट का बड़ा कदम: विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार सहित 42 विधायकों को नोटिस

पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को नोटिस जारी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?