Breaking News

जल संकट के बीच निगम की सख्ती, 750 फ्लैटों के नल कनेक्शन काटे

रायपुर नगर निगम की जोन-8 की टीम ने बुधवार को टैक्स वसूली के लिए कबीर नगर स्थित अविनाश आशियाना अपार्टमेंट (750 फ्लैट) में कार्रवाई की। बकाया संपत्ति कर नहीं चुकाने पर निगम ने वहां के नल कनेक्शन काट दिए।

लगभग 10 लाख रुपये बकाया

निगम के रिकॉर्ड के अनुसार, इस रिहायशी परिसर पर करीब 9 लाख 95 हजार रुपये से ज्यादा संपत्ति कर बकाया है। कई बार नोटिस देने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ, इसलिए आयुक्त के निर्देश पर यह कदम उठाया गया।

रहवासियों में नाराजगी

अपार्टमेंट के लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से उनके फ्लैटों में पानी की सप्लाई ही नहीं हो रही थी। ऐसे में सूखे नल का कनेक्शन काटना सिर्फ औपचारिक कार्रवाई जैसा है। उनका सवाल है कि जब पानी आ ही नहीं रहा था, तो कनेक्शन काटने का क्या मतलब?

निवासियों का कहना है कि पहले पानी की व्यवस्था ठीक की जाए, उसके बाद टैक्स वसूली की सख्ती दिखाई जाए। कुछ लोगों ने इस कार्रवाई को सिर्फ कागजी काम पूरा करने जैसा बताया।

दस्तावेजों में कार्रवाई दर्ज

जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। निगम के रिकॉर्ड में बकायेदारों पर सख्त कदम उठाने की बात दर्ज हो चुकी है, लेकिन इलाके में पानी की समस्या अब भी बनी हुई है।

अन्य बकायेदारों को चेतावनी

निगम ने पार्थिवी प्रोविंस (सरोना), कृष्णा पब्लिक स्कूल और शिवम स्कूल जैसे अन्य बड़े बकायेदारों को भी अंतिम चेतावनी दी है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि तय समय में टैक्स जमा नहीं करने पर भवन सील करने जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे मामले ने टैक्स वसूली के तरीकों और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

About admin

Check Also

41 साल की उम्र में क्रिस्ट‍ियानो रोनाल्डो ने जड़ी ‘सेंचुरी’, इत‍िहास रचने से 29 गोल दूर

41 की उम्र में भी रोनाल्डो का जलवा कायम, करियर की ‘सेंचुरी’ पूरी कर रचा …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?