Breaking News

जाओ फेलिक्स अब खेलेंगे अल नसर के लिए, क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ जोड़ी बनेगी सऊदी अरब में

सऊदी अरब की फुटबॉल टीम अल नसर (Al Nassr) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए पुर्तगाल के युवा स्टार जाओ फेलिक्स (Joao Felix) को साइन कर लिया है। इस कदम के साथ फेलिक्स अब अपने हमवतन और फुटबॉल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ मैदान में उतरेंगे। यह डील फुटबॉल की दुनिया में एक और बड़ी हलचल मचाने वाली है।

जाओ फेलिक्स की उम्र अभी सिर्फ 25 साल है, लेकिन उन्हें कई साल पहले ही “भविष्य का सुपरस्टार” माना गया था। साल 2019 में उन्होंने पुर्तगाल के क्लब बेनफिका से स्पेन के बड़े क्लब एटलेटिको मैड्रिड (Atletico Madrid) में $140 मिलियन की भारी-भरकम राशि में ट्रांसफर किया गया था। यह ट्रांसफर फीस उस समय फुटबॉल की सबसे बड़ी डील्स में से एक थी। हालांकि, फेलिक्स का करियर अब तक पूरी तरह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है। चोटों, लगातार क्लब बदलने और टीम में फिट न बैठ पाने की वजह से उनका टैलेंट पूरी तरह नहीं निखर सका। लेकिन अब उन्हें एक नया मौका मिला है खुद को साबित करने का – वो भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे महान खिलाड़ी के साथ खेलते हुए।

सऊदी प्रो लीग (Saudi Pro League) में बड़े-बड़े नाम जुड़ते जा रहे हैं, और अब जाओ फेलिक्स का आना इस लीग की लोकप्रियता को और भी ऊपर ले जाएगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि रोनाल्डो और फेलिक्स की जोड़ी मैदान पर क्या कमाल करती है।

About Hussain

Check Also

41 साल की उम्र में क्रिस्ट‍ियानो रोनाल्डो ने जड़ी ‘सेंचुरी’, इत‍िहास रचने से 29 गोल दूर

41 की उम्र में भी रोनाल्डो का जलवा कायम, करियर की ‘सेंचुरी’ पूरी कर रचा …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?