Breaking News

जिस आश्रम से गिरफ्तार हुआ, वहीं वापस पहुंचा आसाराम बापू – जानिए वजह

राजस्थान हाईकोर्ट से पैरोल पर रिहा होने के बाद आसाराम बापू मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित अपने आश्रम पहुंच गया।

पैरोल पर बाहर आया आसाराम बापू

  • 14 जनवरी को राजस्थान हाईकोर्ट ने इलाज के लिए आसाराम को पैरोल पर रिहा किया
  • बुधवार को वह इंदौर पहुंचा और अपने आश्रम में रुका।
  • दोपहर में उसे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में चेकअप के लिए ले जाया गया

अस्पताल में हुआ मेडिकल चेकअप

  • अस्पताल में नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी और एंडोक्राइन डिपार्टमेंट के डॉक्टरों ने उसका रूटीन चेकअप किया
  • आसाराम ने अपनी उम्र 85 साल बताई
  • डॉक्टरों के अनुसार, कुछ जांचें की गई हैं, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद इलाज शुरू होगा।

गोधरा के रास्ते इंदौर लाया गया

  • आसाराम को इलाज के लिए पैरोल पर छोड़ा गया है।
  • उसे मंगलवार रात 10 बजे इंदौर के आश्रम लाया गया, जहां से 12 साल पहले उसकी गिरफ्तारी हुई थी
  • साल 2013 में आसाराम को इंदौर से गिरफ्तार किया गया था, और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
  • अब राजस्थान हाईकोर्ट ने 14 जनवरी को उसे अंतरिम जमानत दी, ताकि वह अपना इलाज करवा सके।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?