Breaking News

जौनपुर में पुलिस टीम पर हमला, 2 पुलिसकर्मी घायल, गांव में भारी फोर्स तैनात

जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव में लूट के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच बड़ा टकराव हो गया। हालात इतने बिगड़ गए कि लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और कई वाहनों में तोड़फोड़ हुई।

आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस

जानकारी के अनुसार, सिकरारा थाने में दर्ज लूट के मामले में वांछित आरोपी पंकज गौतम के गांव आने की सूचना पुलिस को मिली थी। बताया गया कि वह अपने दादा की तेरहवीं में शामिल होने आया था। मुखबिर की सूचना पर एसओजी और पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी।

ग्रामीणों ने किया हमला

दबिश के दौरान ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि पुलिस पर लाठी-डंडों से वार किया गया और पथराव भी हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही बक्शा थाना अध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके वाहन में भी तोड़फोड़ कर दी गई।

हमले में एसओजी का एक सिपाही और सिकरारा थाने के दारोगा विनोद सिंह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

गांव में तैनात की गई अतिरिक्त फोर्स

घटना के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामला गंभीरता से लिया। पांच थानों की पुलिस फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है। उपद्रव करने वालों की तलाश जारी है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों का आरोप

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस गांव में पहुंचकर लोगों के साथ मारपीट करने लगी। उनका आरोप है कि पुलिस ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ की और सामान को नुकसान पहुंचाया। कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया।


फिलहाल गांव में स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है और जांच जारी है।

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?