Breaking News

टैरिफ वॉर: अमेरिका-चीन में आर्थिक टकराव तेज, जिनपिंग बोले- “हम दबाव के आगे नहीं झुकते”

america-china

वॉशिंगटन/बीजिंग | अमेरिका और चीन के बीच जारी टैरिफ वॉर ने नया मोड़ ले लिया है। अमेरिका द्वारा चीन पर 145% टैरिफ लगाने के बाद, बीजिंग ने भी 125% जवाबी टैरिफ का ऐलान कर दिया है। यह नई दरें कल से लागू होंगी। चीन ने स्पष्ट कर दिया है कि अब वह अमेरिका की ओर से लगाए जाने वाले किसी भी नए टैरिफ का जवाब नहीं देगा।

चीन का पलटवार: “यह दबाव की राजनीति है”

चीनी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के कदम को अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों का उल्लंघन बताया है। चीन का कहना है कि ये टैरिफ “एकतरफा दबाव और धमकाने की नीति” के तहत लगाए गए हैं। बीजिंग का दावा है कि अगर अमेरिका टैरिफ और बढ़ाता है, तो इसका कोई असर नहीं होगा और अंततः वह खुद वैश्विक अर्थव्यवस्था में हास्यास्पद बन जाएगा।

शी जिनपिंग का बड़ा बयान: “चीन डरता नहीं”

अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, “चीन किसी से नहीं डरता। हमारा विकास दूसरों की दया पर नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत पर आधारित है।” जिनपिंग ने यह टिप्पणी स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज से मुलाकात के दौरान की।

अमेरिका का पक्ष: टैरिफ कुल 145%, फेंटेनाइल मुद्दा भी शामिल

व्हाइट हाउस के अनुसार, चीन पर लगाए गए टैरिफ की दर कुल मिलाकर 145% है, जिसमें 20% टैरिफ फेंटेनाइल ड्रग्स को लेकर शामिल है। अमेरिका का दावा है कि चीन फेंटेनाइल के निर्माण और तस्करी में लिप्त है, जो अमेरिका में ड्रग ओवरडोज़ के मामलों का बड़ा कारण है।

CDC के मुताबिक, 2024 में 70,000 से अधिक अमेरिकियों की मौत फेंटेनाइल ओवरडोज़ से हुई।

बाजारों पर असर: अमेरिकी शेयर बाजार गिरा

इस विवाद का असर अमेरिकी शेयर बाजारों पर साफ देखा गया। नैस्डैक इंडेक्स में 7% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि टेक कंपनियों जैसे एप्पल और एनवीडिया के शेयरों में भारी गिरावट आई। कच्चे तेल की कीमत भी गिरकर $63 प्रति बैरल से नीचे आ गई।

ट्रंप की चेतावनी: “जो देश डील करेंगे, उन्हें राहत मिलेगी”

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जो देश अमेरिका के साथ ट्रेड डील करेंगे, उनके लिए टैरिफ 10% तक सीमित रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि 75 से अधिक देशों ने अमेरिका से बातचीत के लिए संपर्क किया है।

चीन का रुख: “अंत तक लड़ेंगे”

चीन ने साफ किया है कि वह अमेरिका के आगे नहीं झुकेगा। चीनी प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, “हम उकसावे से नहीं डरते। चाहे जंग कितनी भी लंबी हो, हम पीछे नहीं हटेंगे।” माओ ने 1953 की कोरियाई जंग के समय के माओ ज़ेदोंग के वीडियो को भी साझा किया, जिसमें कहा गया था कि “हम पूरी जीत तक लड़ेंगे।”

About Chandni Khan

Check Also

homuz

ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी की: अमेरिकी सूत्र

वॉशिंगटन:ईरान ने जून महीने में फारस की खाड़ी में अपने जहाजों पर समुद्री बारूदी सुरंगें …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?