Related Articles
बीना के पास रेलवे गेट नंबर 10 गिरोल के पास बुधवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। विदिशा से ललितपुर बारात लेकर जा रही एक कार ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार सात लोग घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। दो एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7:30 बजे कार रेलवे गेट के पास पहुंची थी। उसी समय सामने से एक ट्रक आ गया। ट्रक से टक्कर बचाने के दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क पर पलट गई।
इस हादसे में लक्ष्मण शर्मा (भोपाल), मोनू रैकवार (भोपाल), भरत ठाकुर (भोपाल), विकास केवट (विदिशा), अजय (गंजबासोदा), अजबसिंह केवट (खेजरा घाट) और नीलेश केवट घायल हो गए।
मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और अस्पताल पहुंचाया। बारातियों के अनुसार कार भरत चला रहा था। राहत की बात यह है कि सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
CHANNEL009 Connects India
