Breaking News

ट्रेनों में बढ़ी वेटिंग लिस्ट: छुट्टियों के बाद लौट रहे यात्रियों को टिकट मिलना मुश्किल

गर्मी की छुट्टियों में अपने गांव या रिश्तेदारों के घर घूमने गए लोग अब वापस लौट रहे हैं। इसी कारण अब ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट काफी बढ़ गई हैयूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कोलकाता और मुंबई से छत्तीसगढ़ आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।


वेटिंग लिस्ट 40 से 100 तक पहुंची

इन ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोचों में वेटिंग 40 से लेकर 100 तक पहुंच गई है। पिछले एक हफ्ते से यही स्थिति बनी हुई है। तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए भी जबरदस्त भीड़ है। यात्री तत्काल कोटा खुलने से पहले ही वेबसाइट पर इंतजार करने लगते हैं, लेकिन कुछ मिनटों में सारी सीटें भर जाती हैं


छत्तीसगढ़ आने वाली प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग स्थिति:

ट्रेन का नाम स्लीपर वेटिंग थर्ड एसी सेकंड एसी
साउथ बिहार एक्सप्रेस 41 46 18
बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 79 41 18
सारनाथ एक्सप्रेस 75 54 23
शालीमार एक्सप्रेस 49 16 6
गीतांजलि एक्सप्रेस 43 18 10
हटिया एक्सप्रेस 52 17 15
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 75 19 12
अमरकंटक एक्सप्रेस 85 47 20
समता एक्सप्रेस 66 55 20
गोंडवाना एक्सप्रेस 67 49 22
आजाद हिंद एक्सप्रेस 96 71 27

यात्री कर रहे परेशानियों का सामना

इस भीड़ के कारण यात्रियों को टिकट मिलने में मुश्किल हो रही है। कई लोग बिना कन्फर्म टिकट के यात्रा करने को मजबूर हैं। रेलवे से उम्मीद की जा रही है कि वो इस भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनें या स्पेशल कोच उपलब्ध करवाए।

About admin

Check Also

IPL-पंजाब लगातार 5वां मैच हारी, मुंबई 6 विकेट से जीती:आखिरी ओवर में 15 रन बने, तिलक ने नाबाद 75 रन की पारी खेली

IPL में मुंबई की शानदार जीत, पंजाब की लगातार पांचवीं हार तिलक वर्मा की तूफानी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?