न्यूजीलैंड ने बुलावायो में खेले गए दूसरे टेस्ट में जिम्बाब्वे को तीसरे दिन के पहले सेशन में ही पारी और 359 रन के बड़े अंतर से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के 23 वर्षीय जेकेरी फॉल्केस (Zakary Foulkes) ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच की पहली पारी में 38 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने अपना पहला 5 विकेट लिया। इस तरह उन्होंने मैच में 75 रन देकर कुल 9 विकेट चटकाए।
उनके इस प्रदर्शन ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड के विल ओ’रूर्के डेब्यू टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जहां उन्होंने मुकाबले में 93 रन देकर 9 विकेट चटकाए थे। श्रीलंका के खिलाफ 2024 में वनडे डेब्यू करने वाले और 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले जेकेरी फॉल्केस ने न्यूजीलैंड की मेजबान टीम पर 2-0 से टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
CHANNEL009 Connects India
