Breaking News

दिल्ली चुनाव से पहले बुजुर्गों के लिए केजरीवाल की बड़ी खुशखबरी, 5.3 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

वृद्धावस्था पेंशन योजना: दिल्ली के बुजुर्गों के लिए अब हर महीने पेंशन मिलेगी। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में जहां भी जाते थे, लोग पेंशन योजना की बात करते थे। योजना के शुरू होते ही पहले ही दिन 24 घंटे में 10,000 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं।

दिल्ली में 80,000 नई पेंशन चालू होंगी
केजरीवाल ने कहा, “हम दिल्ली के बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। अब दिल्ली में 80,000 नई वृद्धावस्था पेंशन चालू की जा रही हैं। इसके बाद दिल्ली में कुल 5.3 लाख बुजुर्गों को पेंशन का लाभ मिलेगा। इस योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है और इसे तुरंत लागू कर दिया गया है।”

About admin

Check Also

पटना हाई कोर्ट का बड़ा कदम: विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार सहित 42 विधायकों को नोटिस

पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को नोटिस जारी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?