Breaking News

दिल्ली में इंजीनियरों के लिए 911 पदों पर भर्ती, सैलरी 1 लाख रुपये से ज्यादा

दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न विभागों में कुल 911 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इन पदों में लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल) और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-II शामिल हैं।

आवेदन की तारीख

ऑनलाइन आवेदन 24 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे। उम्मीदवार 25 मार्च 2026 की रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

किस पद पर कितनी भर्ती?

  • लीगल असिस्टेंट – 10 पद

  • असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) – 33 पद

  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) – 281 पद

  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-II – 587 पद

कुल मिलाकर 911 रिक्तियां भरी जाएंगी।

योग्यता और आयु सीमा

लीगल असिस्टेंट:
लॉ में डिग्री जरूरी है। साथ ही तीन साल का वकालत का अनुभव या सरकारी विभाग में एक साल का कानूनी अनुभव होना चाहिए। अधिकतम आयु 30 वर्ष है।

असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल):
सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री अनिवार्य है। आयु सीमा 30 से 32 वर्ष तक रखी गई है (विभाग के अनुसार अलग-अलग हो सकती है)।

जूनियर इंजीनियर (सिविल):
सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या तीन साल का डिप्लोमा और दो साल का अनुभव जरूरी है। उम्र 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर:
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री आवश्यक है। अधिकतम आयु 30 वर्ष है।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

  • असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के लिए एक चरण की परीक्षा होगी।

  • लीगल असिस्टेंट और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए दो चरणों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
    परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार सैलरी दी जाएगी।

  • असिस्टेंट इंजीनियर को करीब 1.42 लाख रुपये तक वेतन मिल सकता है।

  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) को करीब 1.12 लाख रुपये तक सैलरी मिलेगी।

अन्य पदों की सैलरी की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

About admin

Check Also

बालोद में प्लेसमेंट कैंप, 8वीं पास युवाओं के लिए भी नौकरी का मौका

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर आया है। जिला …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?