Breaking News

दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस के यात्रियों को झटका, कई दिन रहेंगी ट्रेन रद्द

छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर से बिहार जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ा झटका दिया है। गोरखपुर स्टेशन और गोरखपुर कैंट के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस कुछ दिनों के लिए रद्द कर दी गई है।

कब-कब रद्द रहेगी ट्रेन?

रेलवे के अनुसार, लखनऊ रेल मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य जारी है, इसलिए ट्रेन 24 अप्रैल से 5 मई तक कुछ दिनों के लिए प्रभावित रहेगी।

रद्द होने वाली गाड़ियां:

  • 18205 (दुर्ग-नौतनवा एक्स.)24 अप्रैल और 1 मई को दुर्ग से रद्द

  • 18206 (नौतनवा-दुर्ग एक्स.)26 अप्रैल और 3 मई को नौतनवा से रद्द

  • 18201 (दुर्ग-नौतनवा एक्स.)25 अप्रैल और 3 मई को दुर्ग से रद्द

  • 18202 (नौतनवा-दुर्ग एक्स.)27 अप्रैल और 5 मई को नौतनवा से रद्द

यात्रियों को सलाह

जो यात्री इन तारीखों में बिहार जाने की योजना बना रहे हैं, वे अपनी यात्रा से पहले रेलवे की वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन पर जानकारी जरूर लें।

About admin

Check Also

जयपुर नगर निगम में BJP बोर्ड गठन की तैयारी, मेयर चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल

जयपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद अब बोर्ड गठन की प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?