Related Articles
‘धुरंधर 2’ की OTT रिलीज डेट का ऐलान
5 जून से जियो-हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम, बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड कमाई
ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 अब जल्द ही OTT पर रिलीज होने जा रही है। मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म 5 जून से जियो-हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब फैंस इसके डिजिटल रिलीज का इंतजार कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े। एक्शन, दमदार कहानी और स्टारकास्ट की वजह से इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला।
सोशल मीडिया पर OTT रिलीज को लेकर भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कई फैंस फिल्म को दोबारा देखने की बात कह रहे हैं।
अब देखना होगा कि थिएटर के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर भी धुरंधर 2 कितने नए रिकॉर्ड बनाती है।
CHANNEL009 Connects India
