IPL 2025 में जब रुतुराज गायकवाड़ चोटिल हुए, तो महेंद्र सिंह धोनी ने फिर से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी संभाली। इसी के साथ एक बार फिर उनके रिटायरमेंट को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। पूरे सीजन धोनी के संन्यास को लेकर अफवाहें चलती रहीं, लेकिन न तो धोनी और न ही फ्रैंचाइज़ी ने कुछ साफ कहा।
हाल ही में एक कार्यक्रम में जब धोनी से उनके भविष्य को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने साफ जवाब दिया। धोनी ने कहा, “धोनी 2008 से ही CSK के साथ हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने 5 बार IPL का खिताब जीता है। उन्होंने CSK और चेन्नई शहर के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी दिल छू लेने वाली बात कही।
धोनी बोले, “पिछले कुछ सालों में मेरा और टीम का रिश्ता और मजबूत हुआ है। इसने मुझे एक बेहतर इंसान और बेहतर खिलाड़ी बनाया है। CSK मेरे लिए बहुत खास है। ये रिश्ता अब ऐसा हो गया है जो मेरे और चेन्नई दोनों के लिए अच्छा है।”
CHANNEL009 Connects India
