Breaking News

इंग्लैंड दौरे पर सिराज का कमाल, बीसीसीआई देगी हर विकेट के लिए बोनस – गिल की टीम ने 2-2 से ड्रॉ की सीरीज

भारतीय टेस्ट टीम इस समय युवा खिलाड़ियों के साथ नया अध्याय लिख रही है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार वापसी करते हुए 2-2 से बराबरी हासिल की। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में अगर किसी खिलाड़ी का नाम सबसे ऊपर लिया जा रहा है, तो वो हैं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज।

इस पूरी सीरीज में सिराज का प्रदर्शन लाजवाब रहा। उन्होंने पांचों टेस्ट में जबरदस्त गेंदबाजी की और कुल 23 विकेट झटके। यही नहीं, उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा ओवर भी फेंके, जिससे उनकी मेहनत और फिटनेस दोनों का अंदाजा लगाया जा सकता है। सिराज ने मुश्किल हालात में भी धैर्य रखा और लगातार विकेट निकालते रहे।

सीरीज के आखिरी टेस्ट में, जो लंदन के द ओवल मैदान पर खेला गया, भारत मुश्किल में नजर आ रहा था। इंग्लैंड की दूसरी पारी में भारत को जीत के लिए 4 विकेट की जरूरत थी और इंग्लैंड को सिर्फ 35 रन। ऐसे समय में सिराज ने कमाल कर दिखाया। उन्होंने 5 विकेट लेकर अकेले दम पर भारत को जीत दिला दी।

मोहम्मद सिराज के इस शानदार प्रदर्शन से खुश होकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें एक खास इनाम देने का फैसला किया है। आमतौर पर टेस्ट मैच खेलने वाले हर खिलाड़ी को 15 लाख रुपये की मैच फीस मिलती है, लेकिन ओवल टेस्ट में 5 विकेट लेने के लिए सिराज को प्रत्येक विकेट के लिए 1 लाख रुपये का अतिरिक्त इनाम दिया जाएगा। यानी उन्हें कुल 5 लाख रुपये बोनस के रूप में मिलेंगे।

मोहम्मद सिराज का यह प्रदर्शन दिखाता है कि वे भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के कितने अहम सदस्य हैं। कठिन परिस्थितियों में उन्होंने टीम को संभाला और जब जरूरत पड़ी, तब विकेट लेकर मैच भारत की झोली में डाल दिया।

About Hussain

Check Also

कोटा नगर निगम में EVM विवाद के बाद पुनर्मतदान की प्रक्रिया जारी

कोटा नगर निगम चुनाव में EVM से जुड़े विवाद के बाद अब प्रभावित मतदान केंद्रों …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?