Breaking News

नगर के तालाब सूखने की कगार पर, अतिक्रमण बढ़ता जा रहा

अनूपपुर। शहर के तालाबों की हालत लगातार खराब होती जा रही है। प्रशासन द्वारा जल संरक्षण के लिए कई अभियान चलाए गए, लेकिन तालाबों का सही तरीके से रखरखाव नहीं हो सका। देखरेख के अभाव में तालाब सूखते जा रहे हैं और इनके कैचमेंट एरिया पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है

नगर में कुल 19 सार्वजनिक तालाब हैं, जिनका पहले स्नान, निस्तार और अन्य कार्यों के लिए उपयोग होता था। अब इनमें से कई तालाब सिर्फ अंतिम संस्कार के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं। नगरवासियों ने कई बार इस मुद्दे को उठाया, लेकिन राजस्व विभाग और नगर पालिका के बीच समन्वय की कमी के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई

सिर्फ एक तालाब का सौंदर्यीकरण

नगर पालिका ने सिर्फ सामतपुर तालाब के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई, जबकि बाकी तालाब उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। इनमें कचरा डंप किया जा रहा है, और अवैध कब्जे बढ़ते जा रहे हैंअनूपपुर बस्ती स्थित तालाब, वार्ड 9 में लमता तालाब, टेढ़ी तालाब और अन्य जलाशय अतिक्रमण की चपेट में हैं

नगर के 19 प्रमुख तालाब

अनूपपुर नगर पालिका क्षेत्र में निम्नलिखित 19 सार्वजनिक तालाब हैं:

  1. लमता तालाब

  2. बोकरा तालाब

  3. सोहारी तालाब

  4. टेढ़ी तालाब

  5. बमुरिहा तालाब

  6. भंडरी तालाब

  7. देमान तालाब

  8. नईकान तालाब

  9. बड़ी खंपरिया तालाब

  10. रामकुडिया तालाब

  11. बाबू तालाब

  12. उनजीर तालाब

  13. चमरबोथी तालाब

  14. सामतपुर तालाब

  15. छोटी खंपरिया तालाब

  16. अमहाई तालाब

  17. रानी तालाब

  18. रामसागर तालाब

  19. भुतही तालाब

नगरवासियों की मांग: तालाबों का संरक्षण हो

रामकुमार राठौर ने कहा कि तालाबों की सुरक्षा जरूरी है। प्रशासन को राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम बनाकर इनकी सीमा सुरक्षित करनी चाहिए

संदीप रैकवार ने सुझाव दिया कि तालाबों के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई जाए और उन्हें पुनर्जीवित किया जाए

अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि तालाबों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए, स्नान घाट बनाए जाएं और आसपास पौधरोपण किया जाए

प्रशासन का आश्वासन

मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने कहा, “जहां तालाबों की स्थिति खराब है, वहां जाकर जायजा लिया जाएगा और समस्याओं को दूर किया जाएगा।”

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?