Breaking News

ICC रैंकिंग अपडेट: अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 T20 बल्लेबाज़, टेस्ट में पंत को मिली बड़ी छलांग, जडेजा का दबदबा बरकरार

ICC ने लेटेस्ट क्रिकेट रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सबसे बड़ी खबर टी-20 क्रिकेट से आई है, जहां भारत के युवा स्टार अभिषेक शर्मा पहली बार ICC T20 बैटिंग रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर पहुंच गए हैं। अभिषेक शर्मा ने हाल ही में T20 सीरीज में शानदार बल्लेबाज़ी की, जिसमें उन्होंने लगातार फिफ्टी और एक शतक भी जमाया। उनकी इस परफॉर्मेंस का इनाम उन्हें रैंकिंग में टॉप पर पहुंचकर मिला है।

टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। इसी का असर रैंकिंग में भी दिखा, और वह सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह लगातार 177 हफ्तों से टेस्ट के नंबर-1 ऑलराउंडर बने हुए हैं। यह किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे लंबा नंबर-1 का सफर है। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दिया।

 

About Hussain

Check Also

धुरंधर के बाद ल्यारी पर आई एक और फिल्म:पाकिस्तानी फिल्म मेरा ल्यारी के फैसलाबाद में सिर्फ 22 टिकट बिके, कई शो कैंसिल

‘धुरंधर’ के बाद ‘ल्यारी’ पर बनी फिल्म भी विवादों में पाकिस्तान में ‘मेरा ल्यारी’ को …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?