Breaking News

नाचते-गाते किन्नर समुदाय ने जगन्नाथ मंदिर में चढ़ाया चांदी का छत्र

उदयपुर

मेवाड़ और मालवा के किन्नरों ने आज ज्येष्ठ मास की द्वितीया पर भगवान जगन्नाथ के मंदिर में चांदी का छत्र चढ़ाया। इस भीषण गर्मी में किन्नर समुदाय ने 2 किलोमीटर पैदल चलकर जगदीश चौक स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर पहुंचकर सवा किलो चांदी का छत्र अर्पित किया और अपना मनोरथ पूरा किया।

आज सुबह किन्नर समुदाय ने भगवान जगन्नाथ के मंदिर में सवा किलो वजनी चांदी का छत्र चढ़ाया। मंदिर पहुंचने के लिए उन्होंने 2 किलोमीटर लंबा रास्ता पैदल तय किया।

इस मौके पर किन्नर समुदाय धार्मिक वातावरण में राजस्थानी परिधानों में भक्ति गीत गाते हुए शोभायात्रा में शामिल थे। 51 सीढ़ियां चढ़कर मंदिर पहुंचने के बाद, उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में एक घंटे तक नृत्य कर भगवान की प्रतिमा पर छत्र चढ़ाया।

About admin

Check Also

41 साल की उम्र में क्रिस्ट‍ियानो रोनाल्डो ने जड़ी ‘सेंचुरी’, इत‍िहास रचने से 29 गोल दूर

41 की उम्र में भी रोनाल्डो का जलवा कायम, करियर की ‘सेंचुरी’ पूरी कर रचा …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?