Related Articles
जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल के छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपने पुराने आदेश में बदलाव करते हुए स्कूल की कक्षा 9 और 10 की मान्यता फिर से बहाल कर दी है।
हालांकि, कक्षा 11 और 12 की मान्यता अभी भी निलंबित रहेगी। यह रोक अगले दो शैक्षणिक सत्र (2026-27 और 2027-28) तक जारी रहेगी।
छात्रों के हित में लिया गया फैसला
CBSE ने 23 फरवरी को जारी आदेश में कहा कि केवल सेकेंडरी लेवल (9-10) तक मान्यता बहाल की गई है।
इस फैसले से 9वीं के छात्रों को दूसरे स्कूल में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
11-12वीं के लिए क्या नियम रहेंगे?
-
जो छात्र अभी 11वीं में हैं और अप्रैल 2026 में 12वीं में जाएंगे, वे 2027 की बोर्ड परीक्षा इसी स्कूल से दे सकेंगे।
-
2026-27 सत्र में स्कूल 11वीं में कोई नया प्रवेश नहीं ले सकेगा।
-
11-12वीं की मान्यता दो साल बाद ही दोबारा आवेदन करने पर मिल सकेगी।
क्यों हुई थी कार्रवाई?
यह मामला 9 साल की छात्रा अमायरा की दुखद मौत और स्कूल में सुरक्षा की गंभीर खामियों से जुड़ा है। सुनवाई के दौरान स्कूल प्रबंधन ने नियमों के उल्लंघन को स्वीकार किया था।
CBSE ने कहा कि स्कूल में 5,000 से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं। अगर पूरी मान्यता रद्द की जाती, तो छात्रों और अभिभावकों पर बड़ा असर पड़ता। इसलिए छात्र हित को ध्यान में रखते हुए फैसला बदला गया।
पीड़ित पिता की प्रतिक्रिया
छात्रा के पिता विजय मीणा ने कहा कि यह फैसला स्कूल को क्लीन चिट नहीं देता। आदेश में साफ लिखा है कि स्कूल से लापरवाही हुई है। यह राहत केवल छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर दी गई है।
कक्षा 1 से 8 तक क्या होगा?
कक्षा 1 से 8 तक की मान्यता पर फैसला अब राजस्थान सरकार को करना है। CBSE ने स्पष्ट किया है कि इन कक्षाओं को लेकर अंतिम निर्णय राज्य सरकार ही लेगी।
CHANNEL009 Connects India
