Breaking News

फतेहपुर सीकरी में हादसा: गोल्फ कार्ट की टक्कर में महिला पर्यटक और गाइड घायल

फतेहपुर सीकरी में दीवान ए आम बुकिंग विंडो के पास दो गोल्फ कार्ट आमने-सामने टकरा गईं। इस हादसे में महिला पर्यटक और गाइड समेत कई लोग घायल हो गए। सभी को तुरंत अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया।

यह हादसा बृहस्पतिवार को हुआ, जब गुलिस्तां सीएनजी पार्किंग से पर्यटकों को स्मारकों तक लाने वाली दो गोल्फ कार्ट दीवान ए आम बुकिंग विंडो के पास आपस में टकरा गईं। हादसे में एक महिला पर्यटक और गाइड सहित अन्य लोग चोटिल हो गए। महिला पर्यटक को प्राथमिक उपचार के बाद व्हीलचेयर पर बैठकर स्मारकों का अवलोकन करने भेजा गया। वहीं गाइड का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

अन्य पर्यटकों ने भी प्राथमिक उपचार के बाद स्मारकों का दौरा किया। गाइड और सुरक्षा कर्मियों ने सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायल गाइड असद को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। लखनऊ की महिला पर्यटक नेहा के पैर में चोट आई थी, जिसका इलाज स्मारक के आकस्मिक उपचार केंद्र पर किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की

About admin

Check Also

गीदम-बारसूर सड़क का खतरनाक गड्ढा बना जान का दुश्मन, अब तक नहीं हुई मरम्मत

दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ –दंतेवाड़ा जिले की गीदम-बारसूर सड़क पर हीरानार के पास एक खतरनाक गड्ढा अब …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?