Breaking News

बच्चों में बढ़ रहा है खसरा का खतरा, WHO ने जारी की चेतावनी: जानें लक्षण और इलाज

खसरा (Measles) एक गंभीर बीमारी है, और इस बीमारी के बढ़ते खतरे को लेकर WHO ने चेतावनी जारी की है। WHO के अनुसार, खसरा का खतरा भारत में भी बढ़ रहा है, और भारत इस मामले में दूसरे स्थान पर है।

खसरा क्या है?

खसरा, जिसे अंग्रेजी में Measles कहा जाता है, एक संक्रमित बीमारी है। यह मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करती है और इसका कारण मीजल्स वायरस होता है। यह बीमारी बहुत जल्दी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल जाती है। WHO की रिपोर्ट के अनुसार, खसरा के मामलों में 2023 में 20% तक की वृद्धि देखी गई है, और भारत दूसरे स्थान पर है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि खसरा वैक्सीन की कमी इस वृद्धि का मुख्य कारण है।

WHO की रिपोर्ट

2023 में खसरा के 10.3 मिलियन मामले दर्ज किए गए थे, जिसमें अनुमानित मौतों की संख्या पिछले साल की तुलना में 8% तक बढ़ गई है। WHO का कहना है कि खसरे के मामलों में बढ़ोतरी को लेकर बच्चों को अपनी पहली खसरा वैक्सीन की खुराक नहीं मिल पाई है।

खसरा के लक्षण

खसरे के लक्षणों में शामिल हैं:

  • बुखार आना
  • सूखी खांसी होना
  • नाक का बहना या बंद होना
  • आंखों का जलना और लाल होना
  • शरीर पर लाल चकत्ते उभरना
  • मुंह के अंदर सफेद दाग

खसरे का इलाज

खसरे का कोई विशेष इलाज नहीं है, लेकिन यदि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो इससे बचा जा सकता है।

  • शरीर को हाइड्रेटेड रखें।
  • विटामिन सी से भरपूर आहार लें।
  • घर की साफ-सफाई रखें।
  • यदि स्थिति ज्यादा गंभीर हो जाए, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

अगर खसरे के लक्षण नजर आएं, तो तुरंत इलाज शुरू करना महत्वपूर्ण है।

About admin

Check Also

डॉक्टर बोलेंगे, एआई बनाएगा पर्चा: जयपुर में तैयार हुई नई तकनीक

जयपुर में चिकित्सा क्षेत्र में एक नई और खास तकनीक तैयार की गई है। अब …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?