Breaking News

बारिश से प्रभावित मुकाबले में पाकिस्तान के गेंदबाज़ फ्लॉप, वेस्टइंडीज़ ने की जोरदार वापसी

त्रिनिदाद एंड टोबैगो के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेले गए दूसरे वनडे में पाकिस्तान के गेंदबाज़ों का दिन बेहद खराब रहा। बारिश से बाधित इस मुकाबले में वेस्टइंडीज़ ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर सीरीज़ 1-1 से बराबर कर दी।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान ने 37 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसके बाद डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के तहत वेस्टइंडीज़ को 35 ओवर में 181 रन का लक्ष्य मिला। पाकिस्तान के गेंदबाज़ों के पास मैच जीतने का मौका था, लेकिन वे लगातार रन लुटाते रहे।

सबसे बड़ी चिंता टीम के पांचवें गेंदबाज़ रहे। सैम अय्यूब और सलमान आगा को कप्तान मोहम्मद रिज़वान ने बॉल सौंपी, लेकिन दोनों बेहद महंगे साबित हुए। दोनों ने अपने-अपने 5 ओवर के स्पेल में 33-33 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके। इसी का फायदा उठाते हुए रोस्टन चेज़ और जस्टिन ग्रीव्स ने नाबाद 72 गेंदों में 77 रन की साझेदारी कर वेस्टइंडीज़ को जीत दिलाई।

मुख्य गेंदबाज़ भी असरदार प्रदर्शन नहीं कर सके। शुरुआती ओवरों में पाकिस्तान को कुछ सफलताएं मिलीं, लेकिन मिडल ओवर में गेंदबाज़ी का दबाव बिल्कुल खत्म हो गया। बल्लेबाज़ों को रोकने के लिए ना तो स्पिनर लाइन-लेंथ पर टिक पाए, और ना ही तेज़ गेंदबाज़ हालात का सही इस्तेमाल कर पाए।

मैच के बाद कप्तान रिज़वान ने कहा कि, “आज हमारे पांचवें गेंदबाज़ ने ज़्यादा रन दे दिए, लेकिन हाल के वर्षों में सलमान आगा और सैम अय्यूब दोनों ने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। सैम का आज दिन अच्छा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने टी20 में अच्छा खेल दिखाया है। यह खेल का हिस्सा है और हम फाइनल के लिए टीम कॉम्बिनेशन हालात देखकर तय करेंगे।”

यह हार पाकिस्तान के लिए चेतावनी है कि अगर तीसरे और निर्णायक मुकाबले में गेंदबाज़ी में सुधार नहीं हुआ, तो सीरीज़ हाथ से निकल सकती है। खासकर मिडल ओवर में गेंदबाज़ों को विकेट निकालने और रन रोकने के लिए नई रणनीति बनानी होगी।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?