Breaking News

बिना टेंडर 855 करोड़ का काम, PWD में बड़ा घोटाला! 15 अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

रायपुर (CG Scam News): लोक निर्माण विभाग (PWD) में बिना टेंडर 855 करोड़ रुपये के काम कराने और भुगतान करने का मामला सामने आया है। इस घोटाले को लेकर विभाग के प्रमुख अभियंता विजय कुमार भतपहरी ने एफआईआर दर्ज कराने और संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने की सिफारिश की है

इन जिलों में हुआ घोटाला

इस घोटाले में रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सेतु संभाग रायपुर और विद्युत यांत्रिकीय रायपुर, बिलासपुर, कोरबा के कार्यपालन अभियंता (ईई) शामिल हैं। सभी को नोटिस जारी कर 10 अप्रैल तक जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं

शिकायत पर हुआ खुलासा

रायपुर के कुशालपुर निवासी गणेश केंवट की शिकायत पर यह मामला उजागर हुआ। जांच में सामने आया कि बिना टेंडर कराए 855 करोड़ रुपये के काम कराए गए। अब इन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है

जांच के लिए मांगी गई रिपोर्ट

प्रमुख अभियंता ने रायपुर के चारों डिवीजन और सेतु डिवीजन सहित सभी जिलों के कार्यपालन अभियंताओं से पूरी रिपोर्ट मांगी है। इसमें काम की लागत, भुगतान और लंबित राशि की जानकारी 10 अप्रैल तक देने का निर्देश दिया गया है

निलंबन और केस दर्ज की तैयारी

7 मार्च को नोटिस जारी कर दिया गया है और प्रमुख अभियंता ने PWD के सचिव कमलप्रीत को भी मामले की जानकारी दी है। अब संबंधित अधिकारियों पर केस दर्ज करने और निलंबन की कार्रवाई जल्द हो सकती है

About admin

Check Also

देश में किफायती घरों की भारी कमी, 4.5 लाख प्रोजेक्ट्स सालों से अटके

देश में किफायती घरों की भारी कमी, लाखों हाउसिंग प्रोजेक्ट सालों से अधूरे देश में …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?