Breaking News

बिलासपुर के नोवा प्लांट में हादसा: पिघला लोहा गिरने से 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित नोवा प्लांट में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में चार मजदूर पिघले हुए लोहे की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार रात करीब 1 बजे बिल्हा थाना क्षेत्र के नोवा प्लांट में हुई। उस समय प्लांट में पिघले हुए लोहे को सांचे (लैडल) में डाला जा रहा था
इसी दौरान अचानक पिघला हुआ आयरन उछल गया, जिससे वहां काम कर रहे चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

ये मजदूर हुए घायल

हादसे में घायल मजदूरों के नाम इस प्रकार हैं:

  • नरेंद्र कोसले – निवासी ग्राम भैंसबोर्ड (बिल्हा)

  • चंद्रहंस – निवासी भैंसबोर्ड

  • धर्मवीर – निवासी बिहार

  • विनय कुमार – निवासी बिहार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चारों मजदूरों के चेहरे और शरीर का आगे का हिस्सा ज्यादा झुलस गया है

अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद प्लांट प्रबंधन ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
उन्हें टाटा पंच वाहन से बिलासपुर के प्रताप चौक स्थित कोर एंड केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार मजदूरों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, और मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?