Breaking News

बिहार: राजगीर में पहली बार एशियन महिला हॉकी प्रतियोगिता, शेखपुरा में गौरव यात्रा का शानदार स्वागत

बिहार के राजगीर में 11 से 20 नवंबर 2024 तक एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इस मौके पर मंगलवार को शेखपुरा के टाउन हॉल में ट्रॉफी के साथ गौरव यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

राजगीर के नवनिर्मित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शेखपुरा विधायक विजय सम्राट और जिला अधिकारी आरिफ अहसन ने टाउन हॉल में ट्रॉफी का अनावरण किया। विधायक विजय सम्राट ने इसे शेखपुरा के लिए गर्व का क्षण बताया और इसे खेल की दुनिया में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि करार दिया।

गौरव यात्रा नवादा से होते हुए शेखपुरा पहुंची, जहां अनुमंडल पदाधिकारी राहुल सिन्हा और पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा ने इसका स्वागत किया। ट्रॉफी अब बेगूसराय की ओर प्रस्थान करेगी।

इस प्रतियोगिता में भारत के साथ चीन, जापान, मलेशिया, साउथ कोरिया और थाईलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी।

About admin

Check Also

पटना हाई कोर्ट का बड़ा कदम: विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार सहित 42 विधायकों को नोटिस

पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को नोटिस जारी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?