भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला अब मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में 23 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यह मैच काफी अहम हो गया है क्योंकि इंग्लैंड इस समय सीरीज में 2-1 से आगे है। भारत को पिछला लॉर्ड्स टेस्ट 22 रन से गंवाना पड़ा था, ऐसे में टीम इंडिया की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज बराबर करने पर होंगी।
बुमराह और आर्चर की टक्कर पर नजरें – इस मुकाबले में सभी की निगाहें दो तेज़ गेंदबाजों – भारत के जसप्रीत बुमराह और इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर पर टिकी होंगी। दोनों ही गेंदबाजों ने अब तक शानदार गेंदबाजी की है और मैनचेस्टर की पिच भी तेज़ गेंदबाजों की मददगार मानी जा रही है।
ड्रीम 11 टीम में किन खिलाड़ियों को दें जगह?
विकेटकीपर (2) ऋषभ पंत (भारत), जेमी स्मिथ (इंग्लैंड)
बल्लेबाज (5) जो रूट (इंग्लैंड), शुभमन गिल (भारत), केएल राहुल (भारत),बेन डकेट (इंग्लैंड),यशस्वी जायसवाल (भारत),
ऑलराउंडर (1)बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
गेंदबाज (3)जसप्रीत बुमराह (भारत),जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड),क्रिस वोक्स (इंग्लैंड)
कप्तान किसे बनाएं?
कप्तानी के लिए जसप्रीत बुमराह या जोफ्रा आर्चर दोनों ही अच्छे विकल्प हैं। अगर आप घरेलू परिस्थितियों को ध्यान में रखते हैं, तो आर्चर अच्छा विकल्प हो सकते हैं, लेकिन बुमराह की फॉर्म और विकेट लेने की क्षमता भी किसी से कम नहीं।
CHANNEL009 Connects India
