भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ की गई मिसाइल स्ट्राइक ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया है। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद, अब पाकिस्तान ने बातचीत और तनाव को खत्म करने की पेशकश की है।
भारतीय कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के जवाब में, भारत ने मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात पाकिस्तान और पाकिस्तान-शासित कश्मीर में मौजूद 9 आतंकी अड्डों पर मिसाइल हमले किए। इस कार्रवायी में भारी नुकसान हुआ और बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए। इस जवाबी हमले के बाद पाकिस्तान के सुर अचानक बदल गए हैं।
ख्वाजा आसिफ ने दिखाई नरमी
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बयान देते हुए कहा कि अगर भारत रियायत भरा रवैया अपनाता है, तो पाकिस्तान भी तनाव घटाने के लिए तैयार है। यह बयान भारतीय मिसाइल स्ट्राइक के कुछ ही घंटों के भीतर आया, जिससे पाकिस्तान की घबराहट साफ झलकती है।
“हम पहले हमला नहीं करेंगे”: पाकिस्तान
ब्लूमबर्ग टेलीविजन को दिए गए इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान कोई आक्रामक कदम नहीं उठाएगा। उन्होंने कहा, “हम बीते कई दिनों से यही कह रहे हैं कि हम भारत पर कभी पहला हमला नहीं करेंगे। अगर भारत हम पर हमला करता है, तभी हम जवाब देंगे। लेकिन अगर भारत तनाव घटाता है, तो हम भी उसी दिशा में कदम बढ़ाएंगे।”
मसूद अजहर के रिश्तेदार भी मारे गए
ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई इस सैन्य कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के 10 परिजनों की मौत की खबर है। मसूद ने खुद एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है, जिसमें कहा गया है कि हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और 4 करीबी साथी मारे गए हैं।
CHANNEL009 Connects India
