Breaking News

भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स मुकाबला रद्द होने पर भड़के सलमान बट, बोले- अगर पाकिस्तान से नहीं खेल सकते तो ICC टूर्नामेंट भी छोड़ दो

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला आखिरी वक्त पर रद्द कर दिया गया। इस फैसले से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर खासे नाराज़ हैं। सबसे ज्यादा प्रतिक्रिया आई है पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ सलमान बट की ओर से। सलमान बट ने भारत की युवराज सिंह की कप्तानी वाली टीम इंडिया चैंपियंस पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से बच रही है, तो फिर उन्हें यह भी तय कर लेना चाहिए कि वे भविष्य में किसी भी ICC टूर्नामेंट या ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भी हिस्सा न लें।

सलमान बट ने एक इंटरव्यू में कहा – “अगर इंडिया की टीम पाकिस्तान के खिलाफ एक एग्जिबिशन मैच भी नहीं खेल सकती, तो फिर उन्हें ICC और अन्य अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में भी नहीं खेलना चाहिए। खेल को राजनीति से दूर रखना चाहिए। यहां फैंस क्रिकेट देखने आते हैं, और इस तरह से मैच रद्द करना उनके साथ भी नाइंसाफी है।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा कारणों या कुछ राजनीतिक कारणों की वजह से भारत की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। आयोजकों ने अंतिम समय पर यह मुकाबला रद्द कर दिया, जिससे फैंस के साथ-साथ पाकिस्तान टीम और पूर्व खिलाड़ियों में भी नाराज़गी है।

भारत की ओर से इस टूर्नामेंट में युवराज सिंह, सुरेश रैना, हरभजन सिंह और इरफान पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। वहीं पाकिस्तान की टीम में शाहिद अफरीदी, मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक जैसे दिग्गज शामिल हैं। यह मैच भारत-पाक के पुराने क्रिकेट इतिहास और रोमांच को दोहराने का मौका था, लेकिन रद्द होने से दर्शकों में भारी निराशा है। सोशल मीडिया पर भी फैंस दोनों टीमों से नाराज़गी जता रहे हैं।

 

About Hussain

Check Also

हरिद्वार में बन सकता है उत्तराखंड का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट

उत्तराखंड में पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट हरिद्वार जिले में स्थापित किया जा सकता है। इससे …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?