Breaking News

रैपिड मेट्रो: यूपी, हरियाणा और राजस्थान तक जाएगी रैपिड रेल

नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन का अचानक निरीक्षण किया और अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस साल दिसंबर तक रैपिड रेल सेवा शुरू हो जाएगी।

खट्टर ने बताया कि मेट्रो सेवा पिछले 20 साल से शहर की परिवहन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अब आरआरटीएस (रेपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम) भी जल्द ही शुरू होगी। उन्होंने कहा कि सराय काले खां से मेरठ मोदीनगर तक पहले प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और कुछ हिस्सा पूरा हो गया है।

उन्होंने बताया कि आरआरटीएस की औसत गति लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जबकि मेट्रो की औसत गति केवल 30 किलोमीटर है। इस प्रणाली में हर डेढ़ से दो किलोमीटर पर स्टेशन होंगे, जिससे छोटे दूरी के यात्रियों के लिए मेट्रो और लंबी दूरी के यात्रियों के लिए आरआरटीएस का विकल्प उपलब्ध होगा।

राजस्थान की सीमा तक दो और प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, जिसके लिए औपचारिकताएं अगले महीने पूरी कर ली जाएंगी। खट्टर ने आशा जताई कि अगले साल तक ये प्रोजेक्ट चालू हो जाएंगे और लोगों को बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?