Breaking News

उदयपुर में ‘स्त्री देह से आगे’ विषय पर कार्यक्रम, गुलाब कोठारी ने किया संबोधन

उदयपुर में आज ‘स्त्री देह से आगे’ विषय पर एक विचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूरचंद्र कुलिश के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान विद्यापीठ यूनिवर्सिटी के डबोक कैंपस में सुबह 10:30 बजे हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने इस मौके पर सभी को संबोधित किया।

इसके अलावा एक और कार्यक्रम दोपहर 3 बजे नगर निगम टाउन हॉल स्थित सुखाड़िया रंगमंच पर आयोजित किया जाएगा। पहले कार्यक्रम में कॉलेजों की छात्राएं शामिल हुईं, जबकि दूसरे कार्यक्रम में उदयपुर, राजसमंद और सलूम्बर जिलों की गृहिणियां, अधिकारी और महिलाएं भाग लेंगी।

About admin

Check Also

जयपुर नगर निगम में BJP बोर्ड गठन की तैयारी, मेयर चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल

जयपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद अब बोर्ड गठन की प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?