Breaking News

राजस्थान होगा रेलवे फाटकों से मुक्त: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए तेज़ी से काम करने के निर्देश

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि पूरे राज्य को जल्द ही रेलवे फाटकों से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) और आरयूबी (रेल अंडर ब्रिज) के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत सड़कों और बेहतर आधारभूत सुविधाओं से राज्य का विकास तेज़ होता है। सरकार का उद्देश्य है कि आने वाले समय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अच्छी गुणवत्ता वाली सड़कें बनाई जाएं, ताकि लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग की 10 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत वाली योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि हर गांव और कस्बा सड़क से अच्छी तरह जुड़ा हो। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी सड़क निर्माण और मरम्मत के काम पूरे कर लिए जाएं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर काम जल्द पूरा किया जाए।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?