Breaking News

भोपाल में राजा भोज की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर विरोध

भोपाल | मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राजा भोज की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एक इंस्टाग्राम यूजर ‘Nawab e Bhopal’ ने एआई तकनीक से एडिट किए गए वीडियो बनाकर राजा भोज का मजाक उड़ाने की कोशिश की है।

क्या है मामला?

  • इंस्टाग्राम पर Nawab e Bhopal नामक यूजर ने राजा भोज की प्रतिमा को डिजिटल तरीके से एडिट कर मजाकिया रीलें बनाई
  • इन वीडियो में राजा भोज को प्रतिमा स्थल से उतरकर दौड़ते हुए या मछली पकड़ते हुए दिखाया गया है।
  • यह वीडियो तीन दिन पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था।
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘भोपाल सिटी इंफॉर्मेशन’ ने इस मामले को उठाया और पुलिस, कलेक्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई।
  • इस विवाद को बढ़ता देख Nawab e Bhopal ने उस वीडियो पर कमेंट ऑप्शन बंद कर दिया ताकि लोग अपनी आपत्ति न जता सकें।

लोगों में नाराजगी

इस मामले को लेकर कई लोग नाराज हैं और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

About admin

Check Also

हीट वेव के दौरान ‘जीरो कैजुअल्टी’ सुनिश्चित करेगा भारत: अमित शाह

गृह मंत्री बोले- केंद्र और राज्य मिलकर करेंगे प्रभावी तैयारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?