Breaking News

मध्यप्रदेश में बनेगा फोरलेन-सिक्सलेन हाईवे, मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

इंदौर में कई बड़े सड़क प्रोजेक्ट पर काम जारी है। NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने कलेक्टर को नए फोरलेन और सिक्सलेन सड़क निर्माण की योजना सौंपी है। इसमें रिंग रोड के साथ रेडियल रोड बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है। इस परियोजना में शहर के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी देने पर जोर दिया गया है

किन सड़कों पर होगा काम?

इन प्रमुख सड़कों पर सुधार और विस्तार होगा:

  • गुजरात हाईवे
  • आगरा-मुंबई रोड
  • खंडवा रोड
  • हरदा रोड
  • देवास बायपास
  • इंदौर-उज्जैन रोड (यह स्टेट हाईवे आउटर रिंग रोड को क्रॉस करेगा)

ये सभी सड़कें 4 या 6 लेन में बनाई जाएंगी, जिससे शहर में ट्रैफिक की समस्या कम होगी और लोगों को तेज व सुविधाजनक यात्रा मिलेगी। यह काम 2050 को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, ताकि अगले 25 सालों में ट्रैफिक की दिक्कतों से बचा जा सके

किन जगहों पर बनाई जाएगी रेडियल रोड?

रेडियल रोड शहर के अलग-अलग हिस्सों को आउटर रिंग रोड से जोड़ेगी। प्रमुख स्थान जहां ये सड़कें बनेंगी:

  • एयरपोर्ट से बोरियो होते हुए रोलाय रोड तक
  • सुपर कॉरिडोर से हातोद तक
  • हातोद से यशवंत सागर होते हुए अकसोदा तक
  • इंदौर-उज्जैन हाईवे से पालिया-बारोली रोड तक
  • पिटावली से धतूरिया तक
  • डकाच्या से पलासिया होते हुए मंडलावदा तक
  • खजराना से पटेल नगर होते हुए कनाड़िया रोड से इंदौर-नेमावर रोड तक
  • रालमंडल से तिल्लौर खुर्द और तिल्लौर बुजुर्ग तक

महत्वपूर्ण परियोजना

NHAI ने अर्बन प्लानिंग के तहत इन सड़कों को विकसित करने की सिफारिश की है। इंदौर के प्रस्तावित आउटर रिंग रोड को 5 नेशनल हाईवे क्रॉस करेंगे। इससे शहर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी। यह परियोजना इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के विकास में बड़ी भूमिका निभाएगी

About admin

Check Also

देश में किफायती घरों की भारी कमी, 4.5 लाख प्रोजेक्ट्स सालों से अटके

देश में किफायती घरों की भारी कमी, लाखों हाउसिंग प्रोजेक्ट सालों से अधूरे देश में …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?