Breaking News

महापौर अल्का बाघमार कल लेंगी शपथ, 60 पार्षद भी शामिल होंगे

छत्तीसगढ़: नवनिर्वाचित महापौर अल्का बाघमार और 60 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 1 मार्च को सुबह 10 बजे आयोजित होगा। यह कार्यक्रम नगर निगम कार्यालय परिसर में होगा।

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे ये बड़े नेता

इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इनके अलावा भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, विधायक गजेंद्र यादव, ललित चन्द्राकर, डोमनलाल कोसेवाड़ा, रिकेश सेन, ईश्वर साहू सहित कई अन्य नेता शामिल होंगे।

नगर निगम की नई टीम

  • नगर निगम में भाजपा के 40, कांग्रेस के 12 और 8 निर्दलीय पार्षद होंगे।
  • प्रशासक एवं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी सभी निर्वाचित पार्षदों और महापौर को शपथ दिलाएंगी।

शपथ समारोह की तैयारी

  • नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
  • बैठक में कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, दिनेश नेताम, आरके जैन, सहायक अभियंता वीपी मिश्रा, गिरीश दीवान, राजेन्द्र ढाबाले, संजय ठाकुर, रेवाराम मनु, धर्मेंद्र मिश्रा और एसके केलवानी मौजूद थे।

इस कार्यक्रम के बाद शहर की नई नगर निगम टीम कामकाज संभालेगी।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?