Breaking News

महाशिवरात्रि पर साईं निलयम में भजन-कीर्तन का आयोजन

महाशिवरात्रि के अवसर पर सत्य साईं सेवा समिति द्वारा सिविल लाइन स्थित साईं निलयम में विशेष भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को हुए इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान “डम-डम डमरू बजे” और “भोलेनाथ शिव शंभू बजे” जैसे भजन देर रात तक गूंजते रहे। भजनों की मधुर धुन से पूरा वातावरण भक्तिमय और शिवमय हो गया।

जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि समिति की युवा विंग, पुरुष और मातृ शक्ति ने लय, ताल और भाव के साथ भजन प्रस्तुत किए, जिससे माहौल और भी पवित्र बन गया। उन्होंने आगे भी ऐसे कार्यक्रमों को और बेहतर तरीके से आयोजित करने की बात कही।

कार्यक्रम का समापन आध्यात्मिक प्रभारी डॉ. प्रेम चतुर्वेदी द्वारा महामंगल आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर देवेंद्र मुखारया, रेखा मुखारया, प्रीति चतुर्वेदी, कीर्ति दुबे, प्रिया विश्वकर्मा, प्रियंका शर्मा, संदीप शिंदे सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

पटना हाई कोर्ट का बड़ा कदम: विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार सहित 42 विधायकों को नोटिस

पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को नोटिस जारी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?