Breaking News

महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

अलवर।
अलवर जिले में इब्तिदा संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यक्रम मालाखेड़ा और उमरैण ब्लॉक की 10 ग्राम पंचायतों से आए सरपंचों, वार्ड पंचों और ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी से संपन्न हुआ।

इस कार्यशाला में 80 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। राजस्व विभाग के पटवारियों ने भूमि अधिकारों और अन्य तकनीकी जानकारियों को सरल भाषा में समझाया।

इब्तिदा संस्था के अमरदीप सैनी ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बताया कि यह कार्यशाला महिलाओं को भूमि और सामाजिक अधिकारों की जानकारी देने के लिए आयोजित की गई है। जनप्रतिनिधियों ने संस्था के कार्य की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने अनुभव भी बताए और राजस्व विभाग से सीधे संवाद कर अपनी समस्याएं रखीं। संस्था का उद्देश्य है कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और समाज में सशक्त भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम का संचालन मंजू यादव ने किया। इस मौके पर सादमा खान, सुरेन्द्र सिंह, पिंकी, अनीता और आनंद सैनी भी मौजूद रहे।

About admin

Check Also

माधुरी@59, सुभाष घई ने ‘कर्मा’ से निकाला:खलनायक के लिए ‘नो प्रेग्नेंसी’ क्लॉज साइन किया; ‘हम आपके हैं कौन’ में सलमान से ज्यादा फीस ली

59 की हुईं माधुरी दीक्षित, जानिए उनके करियर के दिलचस्प किस्से सुभाष घई ने ‘कर्मा’ …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?