Breaking News

मैनचेस्टर टेस्ट में ‘हैंडशेक विवाद’ पर वाशिंगटन सुंदर का बड़ा बयान

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज भले ही 2-2 पर खत्म हुई हो, लेकिन चौथे मैनचेस्टर टेस्ट में हुई एक घटना ने क्रिकेट फैन्स के बीच खूब चर्चा बटोरी। यह घटना इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बीच ‘हैंडशेक’ को लेकर हुई। अब इस पूरे मामले पर उस समय जडेजा के साथ बल्लेबाज़ी कर रहे वाशिंगटन सुंदर ने चुप्पी तोड़ी है और अपना पक्ष रखा है।

मैनचेस्टर टेस्ट का आखिरी दिन था। इंग्लैंड को जीत की उम्मीद थी, लेकिन क्रीज पर मौजूद जडेजा और सुंदर लगातार रन बनाते हुए मुकाबले को बचाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों बल्लेबाज़ शतक के करीब थे। इसी दौरान बेन स्टोक्स ने जडेजा के पास जाकर हाथ मिलाने का इशारा किया, यानी मैच को ड्रॉ घोषित करने की बात कही। लेकिन जडेजा ने साफ इनकार कर दिया और खेल जारी रखने का फैसला किया।

इस बात को लेकर जडेजा और स्टोक्स के बीच बहस हो गई। इंग्लैंड के गेंदबाजों को मजबूरी में गेंदबाज़ी जारी रखनी पड़ी। आखिरकार, जडेजा और सुंदर दोनों ने अपने-अपने शतक पूरे किए। इसके बाद मैच को ड्रॉ घोषित किया गया। लेकिन जब मैच खत्म हुआ और खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, उस समय स्टोक्स ने गुस्से में जडेजा से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर छा गया।

वाशिंगटन सुंदर ने विज़डन क्रिकेट से बातचीत में बताया, “मेरे हिसाब से इस तरह की चीजें हर खेल में होती हैं। यह सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है। कभी-कभी ऐसे पल आपको अंदर से जगाते हैं और आपको और बेहतर खेलने के लिए प्रेरित करते हैं। हमें उस समय एक ‘स्पार्क’ चाहिए था और शायद यह घटना वही चिंगारी बन गई। टेस्ट क्रिकेट में ऐसे पल आते रहते हैं, और मुश्किल हालात में असली ताकत आपका मजबूत मनोबल ही होता है।”

भारत और इंग्लैंड के बीच यह सीरीज बेहद रोमांचक रही। इंग्लैंड ने पहला और तीसरा टेस्ट जीता, जबकि भारत ने दूसरा और पांचवां टेस्ट अपने नाम किया। चौथा टेस्ट, जिसमें यह विवाद हुआ, बराबरी पर खत्म हुआ। आखिरी ओवल टेस्ट में भारत ने शानदार जीत दर्ज कर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली।

About Hussain

Check Also

जोधपुर नगर निगम में BJP-कांग्रेस बराबरी, मेयर चुनाव पर सबकी नजर

जोधपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद अब मेयर पद के चुनाव को लेकर सियासी …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?