Breaking News

मोदी आगे बढ़ा रहे हैं शिवाजी महाराज का स्वराज, स्वधर्म और स्वभाषा का सपना: अमित शाह

नई दिल्ली:
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वराज, स्वधर्म और स्वभाषा के संदेश को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने यह बात महाराष्ट्र के रायगढ़ किले पर शिवाजी महाराज की 345वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कही।

अमित शाह ने कहा कि शिवाजी महाराज को केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि पूरा देश और दुनिया उनसे प्रेरणा ले सकती है। उन्होंने सभी बच्चों को शिवचरित पढ़ाने की जरूरत बताई। शाह बोले कि शिवाजी महाराज ने काशी विश्वनाथ, राम जन्मभूमि और ज्योतिर्लिंगों के उद्धार की बात की थी और ये सभी काम प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में पूरे हुए।

शाह ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार शिवाजी महाराज को घर-घर तक पहुंचाने का अभियान चला रही है और प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी राज मुद्रा को भारतीय नौसेना का प्रतीक बनाकर देश की सुरक्षा का संदेश दिया है।

अमित शाह ने रायगढ़ किले को “हिन्दवी स्वराज का स्वर्ण सिंहासन” बताया और कहा कि यह शिवाजी महाराज की ऐतिहासिक कर्मभूमि रही है। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज के पास न तो बड़ी सेना थी, न धन, फिर भी उन्होंने अपने साहस और संकल्प से मुगल शासन को कमजोर कर दिया और देशभर में स्वराज का सपना साकार किया।

अंत में शाह ने महाराष्ट्र सरकार से अपील की कि 7वीं से 12वीं तक के छात्रों को रायगढ़ किले की यात्रा कराने की व्यवस्था की जाए, ताकि वे देश के गौरवशाली इतिहास को समझ सकें और उससे प्रेरणा लें।

About admin

Check Also

जयपुर नगर निगम में BJP बोर्ड गठन की तैयारी, मेयर चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल

जयपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद अब बोर्ड गठन की प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?