Related Articles
महिलाओं का म्यूचुअल फंड में निवेश तेजी से बढ़ रहा है। एम्फी (Association of Mutual Funds in India) और क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2024 तक म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों में 25% महिलाएं हैं। यानी हर चार में से एक निवेशक महिला है। यह महिलाओं के वित्तीय सशक्तीकरण को दिखाता है।
महिलाओं के निवेश में बढ़ोतरी
-
महिलाओं का असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) पिछले 5 साल में दोगुना हो गया है।
-
मार्च 2019 में AUM ₹4.59 लाख करोड़ था, जो मार्च 2024 में ₹11.25 लाख करोड़ हो गया।
-
कुल इंडिविजुअल निवेशकों के AUM में महिलाओं की हिस्सेदारी 33% तक पहुंच चुकी है।
छोटे शहरों से भी बढ़ रहा निवेश
-
छोटे शहरों (B30 शहरों) की महिलाओं का निवेश तेजी से बढ़ा है।
-
2019 में B30 शहरों से महिलाओं का AUM 20.1% था, जो 2024 में 25.2% हो गया।
-
कामकाजी महिलाओं की संख्या और वित्तीय साक्षरता बढ़ने से यह ट्रेंड मजबूत हुआ है।
महिलाओं की निवेश रणनीति में बदलाव
-
इक्विटी फंड्स में निवेश 2019 में 43.3% था, जो 2024 में 63.7% हो गया।
-
डेट फंड में निवेश 22.6% से घटकर 10.7% रह गया।
-
महिलाएं अब फिजिकल गोल्ड के बजाय गोल्ड ईटीएफ में निवेश कर रही हैं, जो 2019 में 5.2% था और 2024 में 24.9% हो गया।
-
स्मॉलकैप फंड में निवेश भी 6.2% से बढ़कर 10.2% हो गया।
महिलाएं बन रहीं प्रभावी निवेश सलाहकार
स्टडी के अनुसार, महिलाएं निवेश के फैसलों में अहम भूमिका निभा रही हैं। सही सलाह और जानकारी मिलने से महिलाएं लॉन्ग टर्म निवेश को प्राथमिकता दे रही हैं और यह ट्रेंड आने वाले समय में और बढ़ सकता है।
CHANNEL009 Connects India
