Breaking News

यमुना जल प्रदूषण पर बांसुरी स्वराज का केजरीवाल और ‘आप’ पर हमला, कहा- 10 साल से कोई काम नहीं किया

दिल्ली में यमुना नदी के बढ़ते प्रदूषण को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता में केजरीवाल के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है। आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर भाजपा को दोष दे रही है, जबकि भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा द्वारा यमुना में डुबकी लगाने को उन्होंने आम आदमी पार्टी के झूठ के खिलाफ सच्चाई का प्रतीक बताया।

बांसुरी स्वराज का आरोप
बांसुरी स्वराज ने कहा कि पिछले 10 सालों में आम आदमी पार्टी ने यमुना की सफाई के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने यमुना सफाई के लिए मिले 8500 करोड़ रुपये के घोटाले का भी आरोप लगाया और कहा कि यमुना पहले से ज्यादा प्रदूषित हो गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली अब सिर्फ प्रचार नहीं, बल्कि परिणाम चाहती है।

केजरीवाल सरकार के खिलाफ नाराजगी
बांसुरी स्वराज ने कहा कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है, तो पहले कैबिनेट में ही यमुना सफाई के लिए ट्रिब्यूनल का गठन किया जाएगा। उन्होंने आम आदमी पार्टी के भाजपा पर लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि जनता का गुस्सा केजरीवाल सरकार की 10 साल की निष्क्रियता का परिणाम है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में भाजपा की डबल इंजन की सरकार का जलवा दिखेगा।

About admin

Check Also

पटना हाई कोर्ट का बड़ा कदम: विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार सहित 42 विधायकों को नोटिस

पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को नोटिस जारी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?