Breaking News

यूपी में बनने जा रहे 7 नए एक्सप्रेस-वे, 56 जिलों को जोड़ेंगे, देखें आपके जिले का नाम है या नहीं

यूपी सरकार ने 7 नए एक्सप्रेस-वे बनाने का ऐलान किया है। इस परियोजना पर 50 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये 7 एक्सप्रेस-वे लखनऊ और दिल्ली एनसीआर को 56 जिलों से जोड़ेंगे। इनकी कुल लंबाई 866 किलोमीटर होगी।

विंध्य एक्सप्रेस-वे (320 किमी)
यह एक्सप्रेस-वे प्रयागराज से शुरू होकर मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र तक जाएगा। इसकी लागत 22,400 करोड़ रुपये होगी। यह छत्तीसगढ़ और झारखंड से भी जुड़ सकता है।

विंध्य पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे (100 किमी)
चंदौली से शुरू होकर यह एक्सप्रेस-वे गाजीपुर तक जाएगा। इस पर 7,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

लखनऊ लिंक एक्सप्रेस-वे (50 किमी)
पूर्वांचल और आगरा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाला यह लिंक एक्सप्रेस-वे 4,200 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा।

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे (120 किमी)
यह बुंदेलखंड के अलग-अलग जिलों को जोड़ेगा।

झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे (100 किमी)
यह बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को झांसी से जोड़ेगा, जिससे क्षेत्र के अहम जिलों को एक्सप्रेस-वे से सीधा कनेक्शन मिलेगा।

जेवर लिंक एक्सप्रेस-वे (76 किमी)
जेवर एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए बनाया जाएगा।

आगरा-लखनऊ गंगा एक्सप्रेस-वे लिंक रोड
यह लिंक रोड प्रयागराज से मेरठ तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे को लखनऊ से जोड़ेगा। इसकी लागत 8,000 करोड़ रुपये होगी।

गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण 71% पूरा
मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेस-वे का 71% काम पूरा हो चुका है। नवंबर 2025 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है। 1500 में से 1412 स्ट्रक्चर बनाए जा चुके हैं।

About admin

Check Also

हिमंता दूसरी बार असम के CM:2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, सभी ने असमिया में शपथ ली; मोदी-शाह मौजूद रहे

हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार बने असम के मुख्यमंत्री बीजेपी और सहयोगी दलों के मंत्रियों …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?