Breaking News

राजगढ़: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जामडोली और ईशवाना गांव में की लोगों से सीधी बातचीत, योजनाओं की दी जानकारी

शनिवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जामडोली गांव में आयोजित सांसद संपर्क अभियान और प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार मिलकर गरीब, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। मंत्री ने इन विकास कार्यों की जनता से मिल रहे समर्थन पर खुशी जताई और कहा कि यह समर्थन हमारे लिए प्रेरणा का काम करता है।

स्थानीय उत्पादों की सराहना

कार्यक्रम में मंत्री ने गांव के स्थानीय उत्पादों को भी देखा और उनकी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों से ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिल रही है।

इसके बाद मंत्री ने ईशवाना गांव में भी इसी अभियान के तहत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया। वहाँ भी उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर सरकारी योजनाओं के बारे में बताया और उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, स्थानीय पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?