Breaking News

राजस्थान की 25 सीटों का रिजल्ट कल: टोंक-सवाई माधोपुर का सबसे पहले और राजसमंद का सबसे आखिरी

राजस्थान की 25 सीटों का परिणाम मंगलवार को आएगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वोटों की गिनती 4 जून मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

राज्य चुनाव आयोग ने काउंटिंग के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। प्रदेश में 29 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 8 बजे के बाद से रूझान आने शुरू हो जाएंगे।

दोपहर 12 बजे तक सबसे पहले टोंक-सवाई माधोपुर सीट का रिजल्ट आने की संभावना है। सबसे बाद में राजसमंद सीट का परिणाम आ सकता है।

चार सीटों पर दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जोधपुर, नागौर, करौली-धौलपुर और गंगानगर लोकसभा सीटों के लिए दो-दो काउंटिंग सेंटर होंगे।

इन सभी काउंटिंग केंद्रों पर पानी, कूलर, मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और एक्स्ट्रा टावर की व्यवस्था की गई है।

About admin

Check Also

41 साल की उम्र में क्रिस्ट‍ियानो रोनाल्डो ने जड़ी ‘सेंचुरी’, इत‍िहास रचने से 29 गोल दूर

41 की उम्र में भी रोनाल्डो का जलवा कायम, करियर की ‘सेंचुरी’ पूरी कर रचा …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?