Related Articles
कोटपूतली-बहरोड़ (राजस्थान)।
नारायणपुर (बानसूर) इलाके के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा जब 10 महीने से जला हुआ ट्रांसफॉर्मर अब तक नहीं बदला गया। बिजली की समस्या से परेशान किसानों ने बिजली विभाग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।
AEN के बयान ने बढ़ाया विवाद
किसानों का आरोप है कि जब वे ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग को लेकर सहायक अभियंता (AEN) नितिन गुप्ता से मिले तो उन्होंने कहा –
“अब कांग्रेस का जमाना गया, बीजेपी का राज है, ट्रांसफॉर्मर भूल जाओ!”
इस पर एक किसान ने जवाब दिया –
“हम कांग्रेस-बीजेपी नहीं, किसान हैं। हमें बिजली चाहिए, डीपी चाहिए।”
किसानों ने जताई नाराजगी
किसानों का कहना है कि वे किसी राजनीतिक पार्टी के नहीं, बल्कि अपनी जरूरतों के लिए लड़ रहे हैं। ट्रांसफॉर्मर खराब होने और बिजली की अनियमितता से खेती पर असर पड़ रहा है।
सरिस्का जंगल के पास होने से रात को बिजली नहीं होने से जंगली जानवरों का खतरा भी बढ़ गया है।
कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला
घटना के बाद राजनीतिक बवाल भी मच गया।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा –
“क्या अब ट्रांसफॉर्मर भी पार्टी देखकर मिलेंगे? क्या यही भाजपा का सुशासन है?”
पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा –
“क्या अब किसानों की आवाज़ सिर्फ कांग्रेस राज में ही सुनी जाएगी? अधिकारी भाजपा नेताओं के इशारे पर किसानों को धमका रहे हैं।”
मुख्यमंत्री के दावे पर सवाल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में दावा किया था कि उनकी सरकार ने 18 महीनों में कांग्रेस के 5 साल से ज्यादा बिजली उत्पादन किया है।
लेकिन नारायणपुर की इस घटना ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
CHANNEL009 Connects India
