Breaking News

राजस्थान न्यूज़: आज पदभार ग्रहण करेंगे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, कार्यकर्ता निकालेंगे बाइक रैली

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद आज मदन राठौड़ पदभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर मदन राठौड़ पहली बार जयपुर आएंगे। उनके स्वागत के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खास तैयारियां की हैं। वह 11:45 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से बीजेपी कार्यालय तक युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली निकालेंगे और उनके साथ चलेंगे। रास्ते में उन पर फूलों की वर्षा भी की जाएगी।

करीब 12:45 बजे मदन राठौड़ पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा, मंत्री, विधायक और बीजेपी नेता मौजूद रहेंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद मदन राठौड़ बीजेपी कार्यालय के बाहर सभा को संबोधित करेंगे।

25 जुलाई को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद मदन राठौड़ ने कहा था, “मैं पार्टी का सिपाही हूं। सिपाही की खुद की कोई इच्छा नहीं होती, उसे जहां तैनात किया जाता है, वह वहां अपनी भूमिका निभाता है। मैं पार्टी को हर मोर्चे पर मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाऊंगा।”

About admin

Check Also

जोधपुर नगर निगम में BJP-कांग्रेस बराबरी, मेयर चुनाव पर सबकी नजर

जोधपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद अब मेयर पद के चुनाव को लेकर सियासी …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?