Breaking News

राजस्थान में गुलाबी सर्दी की दस्तक, माउंट आबू सबसे ठंडा

 सारांश
राजस्थान में मानसून खत्म होते ही सर्दी की शुरुआत हो गई है। ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। माउंट आबू में तापमान 14 डिग्री तक लुढ़क गया है।

विस्तार
कार्तिक मास के साथ शरद ऋतु की शुरुआत हो गई है और राजस्थान में ठंड का असर दिखने लगा है। पिछले 20 दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में रात का तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। माउंट आबू सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बाजारों में अब गर्म कपड़े बिकने शुरू हो गए हैं, और जयपुर में तिब्बती बाजार भी लगना शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अक्टूबर के अंत तक तापमान और तेजी से गिरेगा।

बीते 24 घंटों का तापमान
श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा तापमान 39.4 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि जैसलमेर में 38.5 डिग्री, बाड़मेर में 38.4 डिग्री, चूरू में 38.2 डिग्री, अलवर में 36.8 डिग्री, बीकानेर में 36.6 डिग्री, जोधपुर में 36.2 डिग्री और जयपुर में 36.1 डिग्री रहा। माउंट आबू में 27 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया।

मौसम पूर्वानुमान
19 अक्टूबर को राजस्थान का मौसम शुष्क रहेगा। जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रहेगा। दिन में धूप तेज रहेगी, लेकिन शाम होते-होते ठंड का अहसास होगा।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?