Breaking News

राजस्थान में लखपति दीदी योजना का विस्तार, अब 20 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

राजस्थान में लखपति दीदी योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है। ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने विधानसभा में बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार ने इस योजना के तहत अब 20 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है।

क्या है लखपति दीदी योजना?

इस योजना के तहत महिलाओं को सीधा रोजगार नहीं दिया जाता, बल्कि उन्हें कृषि और गैर-कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाता है, जिससे उनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक हो सके।

15 लाख से ज्यादा महिलाओं को पहले ही जोड़ा गया

राज्य सरकार ने पहले 2024-2025 के बजट में 15 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था। जनवरी 2025 तक 15.21 लाख महिलाओं को इस योजना से जोड़कर उनकी आमदनी बढ़ाने का काम किया गया है।

स्वयं सहायता समूह की सदस्य होती हैं लखपति दीदी

लखपति दीदी स्वयं सहायता समूह की सदस्य होती हैं। सरकार इन्हें अलग-अलग रोजगार के अवसरों से जोड़कर उनकी आय में बढ़ोतरी करती है।

पालनहार योजना की भी जानकारी दी गई

इसके अलावा विधायक रफीक खान के सवाल के जवाब में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने बताया कि पालनहार योजना के तहत 6.15 लाख बच्चों को लाभ पहुंचाया जा रहा है

राजस्थान सरकार का यह कदम महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को मजबूती देगा।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?