Breaking News

राजस्थान: 28 लाख महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर, सीएम आज करेंगे सब्सिडी का पैसा ट्रांसफर

राजस्थान सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी सौगात देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज उदयपुर में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन के दौरान 28 लाख महिलाओं के बैंक खातों में गैस सिलेंडर पर 450 रुपए की सब्सिडी ट्रांसफर करेंगे। यह कदम सरकार के कार्यकाल के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में लिया जा रहा है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री लाडो प्रोत्साहन योजना की शुरुआत भी करेंगे। इस योजना के तहत एक अगस्त 2024 के बाद जन्मी हर बेटी को एक लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। यह राशि सात किश्तों में उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

आज महिलाओं को ये सौगातें मिलेंगी:

  1. मुख्यमंत्री एक लाख नई लखपति दीदी का सम्मान करेंगे।
  2. राज सखी राष्ट्रीय मेले की वर्चुअल शुरुआत होगी।
  3. दस हजार स्वयं सहायता समूहों को 15 हजार रुपए प्रति समूह रिवॉल्विंग फंड और 40 हजार रुपए प्रति समूह आजीविका संवर्धन राशि मिलेगी।
  4. महिला निधि बैंक के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को 100 करोड़ रुपए का ऋण मिलेगा।
  5. 50 हजार इलेक्ट्रिक सिस्टम का वितरण होगा।
  6. पीएम मातृ वंदना योजना के तहत 70 हजार महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपए ट्रांसफर होंगे।
  7. महिलाओं को आपातकाल में 24 घंटे पुलिस सहायता देने के लिए महिला हेल्पलाइन ऐप की शुरुआत की जाएगी।
  8. प्रत्येक ब्लॉक में एक आंगनबाड़ी को आदर्श आंगनबाड़ी बनाने की घोषणा होगी।
  9. आरएसआरटीसी के सुरक्षा कमांड सेंटर और पैनिक बटन परियोजना शुरू होगी।
  10. आंगनबाड़ी केन्द्रों में दूध के लिए सीएम अमृत आहार योजना की शुरुआत की जाएगी

About admin

Check Also

नोएडा: पोर्टल खराबी से नहीं बन रहे बर्थ सर्टिफिकेट, लोगों में नाराजगी

नोएडा के जिला अस्पताल में बर्थ सर्टिफिकेट पोर्टल में खराबी के कारण लोगों को भारी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?