राफेल कैमारा ने 2025 एफआईए फॉर्मूला-3 ड्राइवर्स चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह इस सीजन उनकी चौथी जीत रही। ट्राइडेंट टीम के इस होनहार ड्राइवर ने पोल पोजिशन हासिल करने के बाद शुरू से लेकर अंत तक रेस में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और शानदार अंदाज़ में जीत दर्ज की।
कैमारा की इस जीत ने उन्हें केवल एक राउंड बाक़ी रहते ही 48 अंकों की अजेय बढ़त दिला दी। लगातार तेज़ और स्थिर प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने एक रेस बाकी रहते ही 2025 सीज़न का चैंपियन बनकर अपनी काबिलियत साबित की।
चैंपियन बनने के बाद कैमारा ने कहा, “अभी-अभी फीचर रेस खत्म की और साथ ही चैंपियनशिप भी जीत ली। पूरे सीज़न जैसा प्रदर्शन रहा, उससे मैं बहुत खुश हूं। हम शुरुआत से ही मजबूत थे। अब हम थोड़ी राहत ले सकते हैं और इस पल का खुशी-खुशी आनंद उठा सकते हैं। चैंपियनशिप के दौरान पल को एंजॉय करना आसान नहीं होता क्योंकि आपको हर समय फोकस बनाए रखना होता है। ऐसे में सभी का शुक्रिया, जिन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया।”
CHANNEL009 Connects India
