भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे आख़िरी टेस्ट के तीसरे दिन उस वक्त अजीब स्थिति बन गई जब खेल को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। रवींद्र जडेजा बल्लेबाज़ी कर रहे थे और गस एटकिंसन गेंदबाज़ी कर रहे थे।
अचानक जडेजा ने अंपायर से कुछ कहा, जिसके बाद दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई। बातचीत के बाद पता चला कि स्टैंड में बैठे एक फैन के कपड़ों की वजह से जडेजा को शॉट खेलने में डिस्ट्रैक्शन हो रही थी। अंपायर ने उस फैन से सीट बदलने या हटने को कहा, लेकिन फैन ने हटने से मना कर दिया।
इस घटना के कारण मैच को कुछ मिनटों के लिए रोकना पड़ा। बाद में स्थिति सामान्य होने पर खेल दोबारा शुरू हुआ। ये मज़ेदार incident सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
CHANNEL009 Connects India
